Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष के लिए साक्षात्कार

राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद की दावेदारों का दिल्ली में राष्टï्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने इंटरव्यू लिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 02:06 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 02:15 AM (IST)
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष के लिए साक्षात्कार

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद की दावेदारों का दिल्ली में राष्टï्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू में नोटबंदी के फायदे और नुकसान, केन्द्र एवं राज्य सरकार के कामकाज का आज लोगों पर प्रभाव, राजस्थान की समस्याओं से जुड़े सवाल पूछे गए।

loksabha election banner

ओझा की तरफ से दावेदारों को बताया गया कि अध्यक्ष पद के नाम पर अंतिम निर्णय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगाएंगे। इसका फैसला एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। इस इंटरव्यू से एक बात साफ हुई कि राहुल गांधी पूरी तरह से अपनी मां की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने लगे हैं। हालांकि, उनके नाम की अधिकृत घोषणा होनी अभी बाकी है।

उन्होंने शुक्रवार को यहां पहली बार संसदीय दल की बैठक को भी संबोधित किया। साक्षात्कार में भी नोटबंदी को लेकर सवाल पूछे गए।

सूत्रों के अनुसार दावेदारों से नोटबंदी का क्या असर है। इससे किसको लाभ हो रहा है, यह जानने की कोशिश की गई। राजस्थान में आमजन की समस्याएं और सरकार को लेकर आम जन के नजरिए के सवाल भी थे। बाकी आप संगठन कैसे चलाएंगी, आदि सवाल भी थे। करीब 10 से 12 महिलाओं ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार देने वालों में अर्चना शर्मा, सुमित्रा जैन, ज्योति खण्डेलवाल, ममता भूपेश, रीना गोयल, रेहना रियाज, सुमन यादव और शबनम गोदारा आदि थी।

राजस्थान में कांग्रेस बिना सीएम उम्मीदवार घोषित किए लड़ेगी चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.