Move to Jagran APP

इंडोनेशिया की लड़की से किया शादी, पैसे-गहने लेकर फरार

जयपुर के एक युवक ने फेसबुक पर इंडोनेशिया की लड़की को अपना फ्रेंड बनाया। प्यार किया। शादी की। फिर उससे 10 हजार रुपए, डायमंड के गहने लेकर जयपुर आ गया और दूसरी शादी की तैयारी कर ली।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 06:12 AM (IST)
इंडोनेशिया की लड़की से किया शादी, पैसे-गहने लेकर फरार

जयपुर। जयपुर के एक युवक ने फेसबुक पर इंडोनेशिया की लड़की को अपना फ्रेंड बनाया। प्यार किया। शादी की। फिर उससे 10 हजार रुपए, डायमंड के गहने लेकर जयपुर आ गया और दूसरी शादी की तैयारी कर ली। अब लड़की ने जयपुर के महिला थाने में इस लड़के, उसके पिता नरेंद्र शर्मा और मां ममता शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपी की खोजबीन हो रही है।

prime article banner

पुलिस के अनुसार, मामला 2013 में शुरू हुआ। चांदपोल के भैरोजी का रास्ता का रहने वाला आकाश शर्मा इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ब्राइट स्टार डायमंड कंपनी में काम करता था। यहां उसने फेसबुक अकाउंट इंडिया इंडो भारत ग्रुप को खुद से जोड़ा। इसी ग्रुप पर जकार्ता की रहने वाली महिला अनीता पुर्विता सारी भी जुड़ी हुई थी। दोनों में जून 2013 में इसी ग्रुप पर दोस्ती हो गई। दोस्ती के साथ चैटिंग, मैसेज, वॉट्सऐप और फिर फोन कॉल्स की शुरुआत हो गई। मुलाकातों के दौर चले। आकाश ने सारी को प्रपोज कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.