Move to Jagran APP

भाजपा आलाकमान के दखल से 9 वर्ष बाद हुई संगठन महामंत्री पद पर नियुक्ति

करीब 15 माह बाद होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव को देखते हुए संगठन महामंत्री पद पर नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है ।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 10:46 AM (IST)
भाजपा आलाकमान के दखल से 9 वर्ष बाद हुई संगठन महामंत्री पद पर नियुक्ति
भाजपा आलाकमान के दखल से 9 वर्ष बाद हुई संगठन महामंत्री पद पर नियुक्ति

जयपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा आलाकमान के दखल के कारण करीब 9 वर्ष बाद राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री के पद पर उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ स्वयं सेवक चन्द्रशेखर की नियुक्ति से भरा गया है । चन्द्रशेखर वर्तमान में पश्चिमी उत्तरप्रदेश में क्षेत्रीय प्रचारक के रूप में कार्य कर रहे है। 

loksabha election banner

करीब 15 माह बाद होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव को देखते हुए संगठन महामंत्री पद पर नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है । राज्य में संगठन महामंत्री का पद रिक्त होने के कारण कई तरह की संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही थी। इसके साथ ही पार्टी संगठन और सरकार का आरएसएस के राज्य स्तर के पदाधिकारियों के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा था । संघ के पदाधिकारी और स्वयं सेवक कई मामलों में भाजपा की सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलनों में शामिल होते रहे हैं। प्रदेश स्तर के आरएसएस पदाधिकारियों की नाराजगी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले माह संघ से सम्बद्ध किसान संघ ने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया।

संघ एक पूर्व स्वयं सेवक रामपाल जाट ने किसान महापंचायत नाम से संगठन बनाकर करीब दो माह तक गांव बंद आंदोलन चलाया। संघ के स्वयंसेवकों ने जयपुर में मेट्रो ट्रेन के संचालन केलिए मुख्य मागों से मंदिर हटाए जाने के विरोध मेंभी संघ के स्वयं सेवक आगे आए थे। भाजपा नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी कर रहे पार्टी के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी को भी अंदर खाने संघ के कुछ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है उल्लेखनीय है कि भाजपा की ओर से राजस्थान में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को संगठन महामंत्री पद के लिए किसी स्वयं सेवक को पार्टी में भेजने का कई बार आग्रह किया गया। पार्टी के सह संगठन मंत्री वी.सतीश भी लम्बे समय से  इसी प्रयास में जुटे थे। 

पिछले माह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जयपुर यात्रा के दौरान भी पिछले 9 वर्ष से संगठन महामंत्री का पद रिक्त होने का विषय सामने आया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता एवं संघ से जुड़े प्रचारक का कहना है कि भाजपा आलाकमान द्वारा बात किए जाने के बाद ही संगठन महामंत्री का रिक्त पद भरे जाने का निर्णय किया गया है ।हालांकि राज्य के प्रचारक प्रदेश सरकार एवं संगठन के कामकाज के तरीकों से खुश नहीं है वर्ष 2008 में तत्कालीन संगठन महामंत्री प्रकाश चन्द्र का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा पदाधिकारियों से विवाद होने के बाद संघ ने उन्हे वापस बुला लिया था, तभी से यह पद रिक्त चल रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.