Move to Jagran APP

राजस्थान में तेज हुई मंत्रिमंडल फेरबदल की कवायद

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने कार्यकाल का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल करने जा रही है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी अपनी नई टीम घाेषित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश बुधवार को जयपुर पहुंचे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 01:12 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 02:20 AM (IST)
राजस्थान में तेज हुई मंत्रिमंडल फेरबदल की कवायद

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने कार्यकाल का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल करने जा रही है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी अपनी नई टीम घाेषित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश बुधवार को जयपुर पहुंचे। व यहां दो दिन रूकेंगे और इन दोनों कामों को अंतिम रूप देंगे। बुधवार को इस बारे में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और गृृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से चर्चाएं की।
राजस्थान में वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में अभी उन्हें मिला कर 26 मंत्री है और नियमानुसार वे तीस मंत्री बना सकती है। ऐसे में चार सीट खाली है। सरकार बनने के बाद उन्होंने अब तक एक ही बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस विस्तार में भी फेरबदल नहीं किया गया था। अब चुनाव में सिर्फ दो वर्ष बचे है। ऐसे में फेरबदल और विस्तार जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि कई विधायक मंत्री बनने का इंतजार कर रहे है और इनमें असंतोष के स्वर सुनाई देने लगे है। पिछले दिनों राजे ने दिल्ली में इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और बताया जा रहा है कि उसी दौरान षषाह ने राजे को मंत्रिमण्डल विस्तार और फेरबदल की अनुमति दे दी थी।
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का भी नए सिरे से गठन होना है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए करीब एक वर्ष का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्होने अपनी टीम का पुनर्गठन नहीं किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश संगठन की नई टीम के गठन का काम एक साथ ही होगा। सरकार में 12 राज्य मंत्री है, इनमें से करीब आधा दर्जन को हटा कर नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों में भी तीन-चार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सम्भाावना है। पार्टी की नई टीम और मंत्रिमंडल फेरबदल में संघ पृृष्ठभूमि के नेताओं को ज्यादा तवज्जो मिल सकती है। मंत्रिमंडल फेरबदल में राज्यसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने विधायकों को भी उपकृृत किया जा सकता है।
घनश्याम तिवाडी पर कार्रवाई सम्भव

loksabha election banner

इस बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखा रहे वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाडी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की कवायद भी चल रही है। वी.सतीश ने बुधवार को इस बारे में भी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से चर्चा की। माना जा रहा है कि तिवाडी अपने संगठन और यात्राओं के जरिए पार्टी में असंतुष्ट गतिविधियों को हवा दे रहे है। पिछले दिनों उदयपुर मेंं हुई पार्टी की बैठक में भी जिला अध्यक्षों ने इस बारे में पार्टी को फीडबैक दिया गया था और कहा था कि तिवाडी पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.