पूर्व लोकसभा स्पीकर बलराम जाखड़ का निधन
दस साल तक लोकसभा स्पीकर रहे सीकर से पूर्व सांसद डाॅ. बलराम जाखड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी के अपने घर में अंतिम सांस ली। उनका फ्यूनरल गुरुवार को पंजाब के पंचकोसी में होगा।
जयपुर/दिल्ली। दस साल तक लोकसभा स्पीकर रहे सीकर से पूर्व सांसद डाॅ. बलराम जाखड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी के अपने घर में अंतिम सांस ली। उनका फ्यूनरल गुरुवार को पंजाब के पंचकोसी में होगा।
कैसा रहा उनका पॉलिटिकल करियर?
- वे लंबे समय से बीमार थे। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था।
- जाखड़ की फैमिली में दो बेटे और दो बेटियां हैं।
- वे मूल रूप से पंजाब के फिरोजपुर जिले के पंचकोसी के रहने वाले थे। वे 23 अगस्त, 1923 को पैदा हुए थे।
- हिंदी समेत उनकी इंग्लिश, उर्दू और पंजाबी लैंग्वेज पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी।
पॉलिटिकल करियर
- पंजाब में भी फिरोजपुर से सांसद रहे, लेकिन 1984 में राजस्थान के सीकर आ गए और यहीं से सांसद चुने गए।
- 22 जनवरी, 1980 से 27 नवंबर, 1989 तक लोकसभा के सांसद रहे।
- 30 जून, 2004 से 29 जून, 2009 तक मध्य प्रदेश के गवर्नर रहे।
पीएम ने ट्वीट कर दुख जताया
- नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे पॉपुलर लीडर थे।
- पीएम के अलावा राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश प्रेसिडेंट सचिन पायलट ने भी जाखड़ को श्रद्धांजलि दी है।