केंद्र समेत राज्य सरकारें आर्थिक मोर्चे पर फेल : तोगडि़या
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगडि़या ने केंद्र सरकार समेत सभी राज्य सरकारों को आर्थिक मोर्चे पर फेल बताया है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2015 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2015 11:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जयपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगडि़या ने केंद्र सरकार समेत सभी राज्य सरकारों को आर्थिक मोर्चे पर फेल बताया है। दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंहल की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए तोगडि़या शुक्रवार को जयपुर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है, जिसका अंदाजा बंद कमरों में बैठने वाले कुछ लोग नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि देश में सभी के लिए परिवार नियोजन की एक जैसी नीति होनी चाहिए। तोगडि़या ने कहा कि आर्थिक क्रांति का समय आ गया है। अब तक की सभी सरकारें आर्थिक मामलों में पूरी तरह से फेल हो गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें