पुष्कर में विदेशी युवती से छेड़छाड़
राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल पुष्कर में विदेशी युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआइआर की कॉपी पुष्कर पुलिस को भेजी है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। पुष्कर घूमने
जयपुर : राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल पुष्कर में विदेशी युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआइआर की कॉपी पुष्कर पुलिस को भेजी है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
पुष्कर घूमने गई युवती ने बताया कि वहां एक पर्पल शर्ट पहने लड़का उसका पीछा कर रहा था। बाद में उसके साथ करीब 25 लोग आए जिनके हाथ में छुरा और दूसरे खतरनाक हथियार थे। डरी हुई युवती अपने गाइड का इंतजार करने लगी। इस बीच वह एक जूते की दुकान में छुपी रही।
बदमाशों ने युवती के पास जाकर उसे डराया और छेड़छाड़ की। वो युवती से दुष्कर्म करना चाह रहे थे। इसी बीच गाइड के आते ही युवती बिना पुष्कर घूमे तुरंत होटल निकल गई और फिर वहां से वह दिल्ली चली गई।