व्यापमं की जांच सुको की निगरानी में करे सीबीआई : दिग्विजय
कांग्रेस के राष्टï्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का इस्तीफा नहीं होने तक संसद नहीं चलेगी। सुषमा स्वराज के इस्तीफे के बाद ही संसद में कामकाज हो सकेगा।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। कांग्रेस के राष्टï्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का इस्तीफा नहीं होने तक संसद नहीं चलेगी। सुषमा स्वराज के इस्तीफे के बाद ही संसद में कामकाज हो सकेगा।
एक विवाह समारोह में शामिल होने जयपुर आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर केस चलाने की बात करने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पहले पूर्ति घोटाले में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।
व्यापमं घोटाले की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है, इसकी सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए जिससे सही तथ्य सामने आ सके।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और ललित मोदी प्रकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी स्थिति स्पष्टï करनी चाहिए, यह बताना चाहिए कि वे देश से छुपाकर ललित मोदी की मदद क्यों करना चाहती थी।
ललित मोदी को देश का भगौड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह की कम्पनी में मोदी की हिस्सेदारी थी, इस बारे में तथ्य सार्वजनिक होने चाहिए।