जनता से विश्वासघात कर रही है भाजपा : पायलट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर सोमवार को हमला बोला। पार्टी और केंद्र सरकार ने अपने नेताओं को भ्रष्टाचारियों से सांठ-गांठ करने और उनसे लाभ लेने की पूरी छूट दे रखी है।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर सोमवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि ललित मोदी प्रकरण में भाजपा जिस तरह से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बचाव में उतरी है, उससे प्रतीत होता है कि पार्टी और केंद्र सरकार ने अपने नेताओं को भ्रष्टाचारियों से सांठ-गांठ करने और उनसे लाभ लेने की पूरी छूट दे रखी है।
भाजपा सरकार की यह रणनीति सीधे तौर पर जनता से विश्वास है। पायलट ने एक बयान जारी कहा कि राजे सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों पर गंभीर भ्रष्टïाचार और अनियमितताओं के आरोप साबित हुए हैं।
तीनों ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। फिर भी भाजपा के राष्टï्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।