जयपुर में जमकर बरसे बदरा
शहर में सोमवार रात आधा घंटे तक जमकर बरसात हुई। कलेक्ट्रेट पर करीब 52 मिमी पानी बरसा। निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर ट्रैफिक थम गया। इससे पहले 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
जयपुर. शहर में सोमवार रात आधा घंटे तक जमकर बरसात हुई। कलेक्ट्रेट पर करीब 52 मिमी पानी बरसा। निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर ट्रैफिक थम गया। इससे पहले 32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री तक पहुंच गया। रात आठ बजे तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। फुहारों का दौर रात तक जारी रहा।
मानसून की पहली जोरदार बारिश में जयपुर नहा गया। 32 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के साथ 2 इंच बारिश हुई। बारिश ने शहरवासियों को जितना आराम दिया, सड़कों पर जलभराव ने उससे कहीं ज्यादा परेशान कर दिया। शहर की 70 प्रतिशत सड़कों पर पानी भर गया। सड़कें नहर-नदियों सी उफान मारने लगीं। यातायात ठप पड़ गया।
तेज हवाओं और बिगड़े मौसम की वजह से मोबाइल सेवाएं भी करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहीं। वोडाफोन सहित कई कंपनियों के सिग्नल गायब हो गए। लोगों की कॉल ड्रॉप होती रही।