Move to Jagran APP

अकबर महान हो ही नहीं सकते : कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अकबर और महाराणा प्रताप के बीच तुलना करते हुए मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। जयपुर के बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रूप में अपने संबोधन में कल्याण सिंह ने अकबर और महाराणा

By Sachin kEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 05:04 PM (IST)
अकबर महान हो ही नहीं सकते : कल्याण सिंह

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अकबर और महाराणा प्रताप के बीच तुलना करते हुए मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। जयपुर के बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रूप में अपने संबोधन में कल्याण सिंह ने अकबर और महाराणा प्रताप की महानता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से अकबर के महान होने का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन महाराणा प्रताप के महान होने का जिक्र किसी पुस्तक में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि अकबर महान हो ही नहीं सकते। अपने इन विचारों के पीछे उन्होंने दलील दी कि अकबर मुगल शासनकाल के बादशाह थे।

राज्यपाल ने कहा कि जो देश की धरती पर पला-बढ़ा हो और जिसने देश की रक्षा की हो वो ही महान कहलाने का हकदार है। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों में महाराणा प्रताप की महानता और उनके जीवन से जुड़े अंशों को छापा जाना चाहिए।
पढ़ेंः कल्याण सिंह के नाम पर भड़के वामदल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.