राजस्थान में भी जब्त होगी भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति!
जयपुर [ब्यूरो]। राजस्थान सरकार भ्रष्ट बडे़ अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने का नियम बनाएगी। इस मामले
जयपुर [ब्यूरो]। राजस्थान सरकार भ्रष्ट बडे़ अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने का नियम बनाएगी। इस मामले पर अन्य राज्यों में बने नियमों का अध्ययन किया जाएगा। इस बात की जानकारी सोमवार को राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा में दी।
विधायक अलका सिंह ने भ्रष्ट आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अब तक दर्ज हुए मामलों और की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है और राजस्थान में भी उसे लागू किया जाना चाहिए। इस पर कटारिया ने कहा अभी राजस्थान में ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन सरकार इस बारे में अन्य राज्यों के नियमों का अध्ययन करवा कर कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के वर्ष 2010 से 2014 के बीच 18 मुकदमे दर्ज किए हैं।