बीजेपी नेता शायना बोलीं, सोनिया मजबूत महिला
जयपुर। महिलाओं के पास पॉवर है। अगर महिलाएं इकॉनामिकली और एजुकेटेड हों तो वे डिसीजन मेकर बन सकती हैं।
जयपुर। महिलाओं के पास पॉवर है। अगर महिलाएं इकॉनामिकली और एजुकेटेड हों तो वे डिसीजन मेकर बन सकती हैं। वो अपनी फैमिली को शेप दे सकती हैं।
महिलाओं के पॉवर ऐसे ही चर्चा की फैशन डिजाइनर और बीजेपी की नेशनल स्पोकपर्सन शायना एनसी ने। वे होटल ब्लू रेडिशन में फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में वुमन ऑन द मूव ब्रेकिंग बेरिअर्स में शिरकत करने आई थीं।
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ भी की। वे इंडिया की राजनीति में मजबूत महिलाओं का उदाहरण दे रही थीं। इस पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी बहुत मजबूत महिला हैं।
शायना ने कहा, 18 साल की उम्र में मैंने अपने कॅरिअर की शुरूआत कर दी थी। मेरी मां की तबीयत खराब होने के कारण मुझे कुछ कपड़े डिजाइन करने थे। मैंने बहुत हॉट कलेक्शन डिजाइन किया। तब मुझे रिलाइज हुआ कि मैं इंडियन आउटफिट साड़ी के साथ कई प्रयोग कर सकती हूं। मैंने साड़ी पहने के साथ कई प्रयोग इंट्रोड्यूस किए।
जब मैंने बीजेपी ज्वॉइन किया तब लोग कहते थे ये एक फैशन डिजाइनर है राजनीति के बारे में इसे क्या पता। चुनावों के समय सुबह 3 बजे तक मीटिंग्स चलती हैं। ये सब एक महिला के लिए टफ होता है।