मनोज भट्ट बने राजस्थान के नए डीजीपी
जयपुर। मार्च महीने के पहले ही दिन राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मनोज भट्ट को प्रद
By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 02:49 AM (IST)
जयपुर। मार्च महीने के पहले ही दिन राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मनोज भट्ट को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। भट्ट अभी तक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर भी फेरबदल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज के रिटायर होने के बाद एक दिन पहले तक एडीजी जसवंत संपतराम, डीजी मनोज भट्ट, डीजी नवदीप सिंह, एडीजी अजीत सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर थी। नए डीजीपी के लिए इन चारों में से अलग-अलग नामों की अटकलें लगाई जा रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें