उप जिला प्रमुख चुनाव में भी भाजपा रही कांग्रेस से आगे
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के सभी जिलों में प्रधानों और जिला प्रमुखों के नतीजे आने के बाद र
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के सभी जिलों में प्रधानों और जिला प्रमुखों के नतीजे आने के बाद रविवार को उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के नतीजे भी सामने आ गए हैं। उप जिला प्रमुख चुनाव में भी इस बार भाजपा का पलड़ा भारी रहा जहां पार्टी ने 24 जिलों में उप जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की। वहीं कांग्रेस के 9 जिलों में उप प्रमुख बने।
उप जिला प्रमुख चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग का मामला सामने आया जहां हनुमानगढ़ भाजपा के रोशनलाल क्रॉस वोटिंग के बाद उप जिला प्रमुख बने। यहां एक वोट कांग्रेस को मिला जबकि माकपा ने वोट ही नहीं डाला।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में 33 जिलों में से 21 में भाजपा और 12 जिलों में कांग्रेस के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए थे।