प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 8500 पाकिस्तानी
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। देश में 15 हजार से अधिक पाकिस्तानी अवैध रूप से रह रहे है। सरकारी जानकारी
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। देश में 15 हजार से अधिक पाकिस्तानी अवैध रूप से रह रहे है। सरकारी जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर जहां सबसे ज्यादा पाकिस्तानी घुसपैठ होती है, वहां केवल आठ ही पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रहने वाले माने जा रहे है। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 8500 माना गया है। ये वे लोग हे जो वीजा लेकर पाकिस्तान से भारत आए थे और वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद वापस पाकिस्तान नहीं गए और राजस्थान में ही रहने लगे।
प्रशासन एक साल में महज 58 पाकिस्तानियों को देश से निर्वासित कर पाया है ना तो स्थानीय पुलिस उनको गिरफ्तार कर निर्वासित करने की कार्रवाई करवां रही है और न ही सरकार इस तरफ ध्यान दे रही है। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में पाकिस्तानी अवैध रूप से रह रहे है।