प्रदेश की एकमात्र महिला सांसद को मोदी सरकार में नहीं मिला स्थान
जयपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रविवार को राजस्थान की हैसियत एक से बढ़कर तीन मंत्रियों की हो
जयपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रविवार को राजस्थान की हैसियत एक से बढ़कर तीन मंत्रियों की हो गई है। हालांकि, तीनों ही राज्य मंत्री। इनमें प्रदेश से चुनी गई एकमात्र महिला सांसद का नाम शामिल नहीं है। जबकि, पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार में राज्य से शामिल आठ मंत्रियों में दो महिला सांसद जगह बनाने में कामयाब रही थी। वह भी कैबिनेट मंत्री।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। राज्यसभा की 10 सीटों में से 6 भाजपा एवं 4 कांग्रेस के पास है। लोकसभा व राज्यसभा की 35 सीटों में से महिला सांसद केवल एक है। झुंझुनूं लोकसभा सीट से भाजपा की संतोष अहलावत। हालांकि, दूर-दूर तक चर्चा भी नहीं थी कि अहलावत को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।
मोदी सरकार में गंगानगर सांसद निहालचंद के साथ अब अजमेर से सांसद सांवर लाल जाट व जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्द्धन सिंह को शामिल किया गया है। तीनों को ही राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।
मनमोहन सरकार में ये दो महिलाएं थी मंत्री
गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार में जोधपुर से सांसद चंद्रेश कुमारी को संस्कृति मंत्रालय और चित्ताौड़गढ़ से सांसद गिरिजा व्यास को शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस दौरान केंद्र सरकार में राजस्थान से आठ मंत्री थे।