सत्ता और संगठन में तालमेल के लिए प्रति माह होगी बैठक
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान में सत्ता और संगठन में तालमेल को लेकर अब प्रति माह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक में वसुंधरा राजे के साथ मंत्रिमण्ड़ल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से मिलने वाले फीडबैक और समस्याओं के निपटारे के लिए समय सीमा भी तय की जाएगी। पहली बैठक 20 सितंबर को जयपुर में रखी है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने सभी पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों से सरकार के कामकाज,जनहित की समस्याओं के हालात की रिपोर्ट तैयार करक लाने के लिए कहा है।
सरकार में पार्टीजनों के कायरें को भी कार्यालय में ही एकत्रित कराया जाएगा और फिर संगठन के माध्यम से इनका निस्तारण होगा। इसके साथ ही भाजपा जल्द ही प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश भाजपा का अगला टारगेट निकाय चुनाव रहेगा। साथ ही पार्टी जहां-जहां कमजोर है उन बूथों पर खास पकड़ बनाई जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय किया जाएगा।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि नियमित रूप से सत्ता और संगठन में संवाद बनाया जाएगा।