कश्मीर में तीन स्टेट बनाएं : भीम सिंह
जयपुर [नरेन्द्र शर्मा]। पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह ने कश्मीर के तीन स्टेट बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि कश्मीर प्रदेश यानी अधिकृत कश्मीर, दूसरा कश्मीर घाटी और तीसरा लद्दाख क्षेत्र इन्हें भारत से जोड़कर धारा 370 में संशोधन किया जाए।
संशोधन के बाद संसद को कश्मीर के बारे में कानून बनाने का अधिकार है। इससे ही धारा 370 का मसला हल हो सकता है। कोई भी पार्टी कश्मीर में धारा 370 का मामला हल करना नहीं चाहती है। जबकि 370 की वजह से भाजपा जीती है। यह देश के लिए बड़ी बीमारी है।
कोटा यात्रा पर आए भीम सिंह ने एक बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने भी जम्मू-कश्मीर के साथ धोखाधड़ी की है। कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस ने वहां घुस-पैठी शैतान को जिंदा किया है। बाद में यह ट्रिक मोदीजी भी सीख गए। 15 अगस्त के दिन कश्मीर में बीएसएफ के जवानों को मार दिया। यह ताजा उदाहरण है।