अरविंद बिगड़ गए : अन्ना
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 06:25 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 06:25 AM (IST)
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री, पंच-प्रधान बनने की बात दिमाग में घुसने से बिगड़ गया। वह अब राजनेता हो गया। जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए अन्ना ने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी,अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी खराब है। वे तीनों को ही पसंद नहीं करते। मोदी लहर के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि लहर चलने दो, लेकिन लाखों कार्यकर्ता तो मोदी नहीं है, जनता ही देश बदल सकती है। हजारे ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सरकार ने धोखा किया। जेल जाते समय वे अरविंद केजरीवाल से सहमत नहीं थे। लोकपाल कानून सरकार से नहीं,बल्कि जन आंदोलन से बना है। उन्होंने कहा कि जनतंत्र जरूर आएगा और वही देश के लिए अच्छा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें