खुद को वोट नहीं दे पाएंगे कई दिग्गज
जयपुर [नरेंद्र शर्मा]। जनता से समर्थन मांग रहे राजस्थान के कई दिग्गज लोकसभा चुनाव में खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। दरअसल, ये नेता अपने गृह क्षेत्र के बजाय दूसरे संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं है।
खुद के लिए मतदान नहीं कर पाने वालों में केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र व सांसद दुष्यंत सिंह प्रमुख हैं।
जोधपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रेश का नाम हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। इसी तरह, अजमेर से चुनाव लड़ रहे पायलट का नाम दौसा, जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी जोशी का नाम नाथद्वारा व झालावाड़ से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत का नाम धौलपुर की मतदाता सूची में दर्ज है। इस बार जालौर से निर्दलीय प्रत्याशी बूटा सिंह नई दिल्ली के मतदाता हैं।