राजस्थान की 20 सीटों के लिए प्रचार अभियान समाप्त
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 20 सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। प्रचार अभियान के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलिय प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को जहां कोटा, झालावाड़ा संसदीय क्षेत्रों के दौरे पर रही। वहीं भाजपा के अन्य नेता भी विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के दौरे पर गए।
दो दिन से प्रदेश का दौरा कर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को जयपुर शहर और ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। प्रचार अभियान के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए।