चुनाव में भाजपा का सहयोग करेगा संघ
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच अब निकटता बढ़ रही है। संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी की मौजूदगी में सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन से चल रही संघ की राजस्थान क्षेत्र की चिंतन बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर आज लम्बी चर्चा हुई।
जोशी ने संघ पदाधिकारियों से राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में संघ पदाधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारी तय की गई,ये पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी से अलग से मुलाकात की। मुलाकात में राज्य के चुनावों में संघ की मह8वपूर्ण भूमिका एवं चुनाव समिति सहित संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले रविवार को बैठक के सत्रों में भाजपा के प्रदेश स्तर के कुछ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजस्थान की इस चिंतन बैठक में संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी मौजूद है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर