Move to Jagran APP

अब नजर राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर

By Edited By: Published: Wed, 23 Jan 2013 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2013 12:51 AM (IST)
अब नजर राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर

जयपुर। राजनाथ सिंह के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिना विरोध के चुने जाने के बाद अब पार्टी के राजस्थान खेमे में भी बड़ा परिवर्तन होने के कयास लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से गडकरी की विदाई के बाद अब राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद से अरुण चतुर्वेदी की विदाई तय मानी जा रही है। राजनाथ सिंह के कार्य संभालने के बाद प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं से वार्ता के बाद ही प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद पर अरुण चतुर्वेदी की विदाई भी तय हो गई है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संघ के साथ सामंजस्य स्थापित हो सकेगा और संघ की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की होगी।

सभी जुटे अपने-अपने फायदे के आंकलन में

राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय होने के साथ ही भाजपा के प्रदेश नेता अपने-अपने लाभ का गणित लगाने में जुट गए हैं। एक गुट के नेताओं का मानना है संघ के समर्थक होने के कारण प्रदेशाध्यक्ष पर संघ से जुड़ा और संघनिष्ठ नेता ही चुना जाएगा। वहीं दूसरा गुट राजनाथ सिंह से निकटता के चलते राजे को अघिक फायदा मिलने का आंकलन कर रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.