कांग्रेस रखेगी महिलाओं के लिए चुनाव में 50 फीसद कोटा : बबली
संवाद सहयोगी, दिड़बा (संगरूर) : हलका दिड़बा यूथ कांग्रेस के प्रधान जगदेव गागा की अगुआई में
संवाद सहयोगी, दिड़बा (संगरूर) : हलका दिड़बा यूथ कांग्रेस के प्रधान जगदेव गागा की अगुआई में कांग्रेस के प्रांतीय सचिव सतनाम ¨सह सत्ता के दफ्तर में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रधान बबली सीमा ने विशेष तौर पर शिरकत की। कांग्रेसी वर्करों ने बबली सीमा का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। हलका यूथ कांग्रेस प्रधान जगदेव गागा ने संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को अधिक अधिकार दिए हैं। अब भी कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने एलान किया है कि आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी कोटा निर्धारित किया जाएगा। जिला प्रधान बबली सीमा ने कहा कि कांग्रेस महिला वर्ग को मजबूत करने के लिए दिड़बा हलके के सभी गांवों में महिला कमेटियों का जल्द गठन करेगी। महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर सतनाम ¨सह सत्ता, मग्घर ¨सह पूर्व प्रधान नगर पंचायत, राजवीर कौर राजू, परमजीत कौर, हरदीप कौर, सरबजीत कौर, करनैल ¨सह, विकास खेतलास, मनजीत कमालपुर, जस्सी नंबरदार, द¨वदर ¨सह छाजली, प्रीतपाल जनाल, विक्की धीमान, जगतार जनाल आदि उपस्थित थे।