Move to Jagran APP

इंसान के अंदर होता है भगवान का वास : स्वामी

संस, अहमदगढ़ (संगरूर): श्री कुंदन जैन समाध में धर्म प्रचार समिति अहमदगढ़ की ओर से आयोजित श्री

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 05:19 PM (IST)
इंसान के अंदर होता है भगवान का वास : स्वामी
इंसान के अंदर होता है भगवान का वास : स्वामी

संस, अहमदगढ़ (संगरूर): श्री कुंदन जैन समाध में धर्म प्रचार समिति अहमदगढ़ की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत अमरकथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन स्वामी अकामानंद जी महाराज ने बताया कि शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है। सत्य कभी भी नष्ट नहीं होता। मिट्टी से बना घड़ा रहता, घड़ा मिटी से कितना दूर है भाव हम सत्य से कितने दूर है। इंसान भगवान को ढूंढता है, परंतु भगवान इंसान के अंदर ही है। सतगुरु हमेशा हमें यह समझाते है कि ईश्वर हमारे से कभी दूर नही हो सकता।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यदि हम भगवान को ढूढ़ते हैं, तो यही जिज्ञासा है। गुरु के बिना ज्ञान नही मिलता। जो अपने आप को जानना चाहता है। उसे जिज्ञासु कहते है। माया, मोह की नींद को त्याग कर परमात्मा का नाम लेना चाहिए। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भजन श्री राधे गोपाल, भजमन श्री राधे गोपाल गाकर भक्तों को झूमने लगा दिया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण टोनी, प्रेम कुमार, सु¨रदर कुरड़, सु¨रदर वर्मा, वीटा गोयल, तरसेम गर्ग, हैपी ¨जदल, सु¨रदर रब्बो वाले, बलदेव मलोद वाले, रमेश गोयल, पार्षद विमल शर्मा, पार्षद भोजराज शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.