अश्लील गाना चलाने से रोकने पर की धुनाई
By Edited By: Published: Tue, 12 Jun 2012 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2012 10:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरनाला : हंडियाया के एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल काला सिंह पुत्र जस्सा सिंह निवासी किला पती हंडियाया ने अपने पड़ोसी सुरजीत सिंह, लीला सिंह, काका सिंह, काला सिंह व उनके पांच अन्य साथियों पर आरोप लगाया कि जब उसने इन लोगों को अपने घर में ऊंची आवाज में सीडी पर अश्लील गाना चलाने से रोका तो इन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने काला सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पुलिस चौंकी हंडियाया के एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें