अकाली-भाजपा ने सभी वादे पूरे किए : घुन्नस
जेएनएन, दिड़बा (संगरूर) विधायक संत बलवीर ¨सह घुन्नस ने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा तीसरी बार फिर स
जेएनएन, दिड़बा (संगरूर)
विधायक संत बलवीर ¨सह घुन्नस ने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा तीसरी बार फिर सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि लोग सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। वह सोमवार को दिड़बा में स्थित अपने दफ्तर पर गांव छाहड़ की गौशाला को 50 हजार का चैक देने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार के चुनावों के समय लोगों से किए वादे करीब पूरे कर दिए हैं। पंजाब को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया गया है। हर गांव में इस समय विकास कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं। शहर के लिए गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज डालने का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री प्रकाश ¨सह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर ¨सह बादल की दूरदर्शी सोच सदका पंजाब बिजली के पक्ष से सरप्लस हुआ। किसानों को मंडियों में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सर्किल प्रधान हरदेव ¨सह रोगला, बीसी ¨वग के सर्कल प्रधान अमरीक ¨सह रामपुर गुजरां, एससी ¨वग के जिला उप प्रधान गुरतेज ¨सह, जिला बीसी ¨वग के मंच संचालक ¨शगारा ¨सह गुजरां, राज ¨सह झाड़ों, प्रीतम ¨सह, मेजर ¨सह आदि उपस्थित थे।