केजरीवाल को 40 मिनट तक घेरे रहीं कांग्रेस पार्टी की महिलाएं
जागरण संवाददाता, संगरूर स्थानीय रेस्ट हाउस पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्
जागरण संवाददाता, संगरूर
स्थानीय रेस्ट हाउस पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अर¨वद केजरीवाल का पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला प्रधान मंजू हरकिरण कौर की अगुवाई में कांग्रेसी महिलाओं ने घेराव किया। रेस्ट हाउस के गेट के दोनों रास्तों पर पहुंच कर महिलाओं ने केजरीवाल गो बेक, केजरीवाल मुर्दाबाद, आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी पार्टी व आम आशकी पार्टी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने रेस्ट हाउस के सामने चूड़ियां भी फेंकी।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को रेस्ट हाउस के गेट से पीछे धकेला, जिस दौरान पुलिस व महिला कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। आधा घंटा पुलिस ने 40 से 50 महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना सदर संगरूर ले गई, जिन्हें एक घंटे के बाद रिहा कर दिया गया। महिला कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर रास्ता खाली करवा पुलिस ने 40 मिनट के बाद अर¨वद केजरीवाल को धूरी के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर पूनम कांगड़ा, कांग्रेसी नेता दमन बाजवा, हरसिमरत कौर खंगूड़ा, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान मंजू हरकिरन, अंजू रंगा, मनदीप कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह महिला विरोधी पार्टी है। इस पार्टी के कई विधायक व उच्च नेता महिलाओं का शोषण कर रहे हैं, जिसके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए, पार्टी प्रमुख केजरीवाल उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती ऐसी पार्टी के हर नेता का हर जगह पर इसी तरह घेराव करना चाहिए।
इस मौके कांग्रेस महिला ¨वग हेल्पलाइन की प्रधान हर¨पदर कौर, पूर्व पार्षद गुरदियाल कौर, सरबजीत कौर, जिला सचिव मोनिका रानी, चंचल गर्ग, सु¨रदर कौर, पवित्र कौर, चरणजीत कौर आदि उपस्थित थे।