400 मरीजों की नेत्र जांच व 40 को डाले लैंस
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 01:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर)
अहमदगढ़ स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से स्वर्गीय मास्टर हुकम चंद व स्वर्गीय माता सवित्री देवी की याद में आंखों का चेकअप कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 400 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 40 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन करके लैंस डाले गए। कैंप का उद्घाटन संध्या मोदगिल (नॉर्वे) की ओर से किया गया। कैंप में भगत पूर्ण सिंह सोशल सोसायटी खन्ना की ओर से सहयोग किया गया। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान रविंदर पुरी, प्रधान एडवोकेट अरविंद मावी, शिव कुमार शर्मा, निंदी भास्कर, रविंदर भास्कर, बंटी चीमा, रोकी चीमा, रशपाल सिंह ग्रेवाल, गुरजीत सिंह पदेड़, अजय सिंगला, संजीव कुमार, तजिंदर सिंह चीमा, गुरविंदर ग्रेवाल व अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें