कांग्रेस से लोग नाराज: ढींडसा
जेएनएन, लहरागागा/दिड़बा/सुनाम
कांग्रेस के घोटालों व महंगाई से लोग बेहद नाराज है। लोग इस नाराजगी का प्रगटावा करने के लिए 30 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यह बात शिअद-भाजपा के सांझे उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढींडसा ने गांव गोबिंदगढ़ जेजिया, नंगला व संगतिवाला में चुनाव रैलियों में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों ने दुनिया भर में देश की छवि खराब की है और इससे देशवासियों के मान-सम्मान को भी भारी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय सत्ता से बाहर होने से पंजाब और भी बुलंदियों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि देश का शासन चलाने के लिए नरेंद्र मोदी जैसी सोच की जरूरत थी, जो देशवासियों को मिल गई है।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संत बलवीर सिंह घुन्नस ने कहा कि इस क्षेत्र में सुखदेव सिंह ढींडसा की अगुआई में रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है। इस मौके पर गरजा सिंह खंडेबाद, अमरीक सिंह संगतिवाला, रघुवीर सिंह संगतीवाला व नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, ढींडसा ने विधानसभा हलका दिड़बा के गांव उभिया, हरीगढ़, शादीहरी, ढडियाल, कड़ियाल, सफीपुर कलां, दीवानगढ़ कैंपर, रोगला, ढंडोली कलां, जनाल, महलां चौक, तूरबंजारा व दिड़बा का तूफानी दौरा करते हुए विभिन्न चुनाव रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने पंजाबियों के इस जज्बे का सम्मान करना तो दूर की बात, पंजाब को उसके बनते हक तक नहीं दिए। मगर, अब लोग कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुके है।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संत बलवीर सिंह घुन्नस ने भी संबोधित किया।
उधर, संगरूर में लाइट एंड साउंड सभ्याचार एसोसिएशन ने ढींडसा को समर्थन देने का एलान किया है। यह एलान संगरूर व बरनाला जिलों की शहरी ईकाइयों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने ढींडसा की रिहायश पर पहुंच कर किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद काला, चेयरमैन कमल धूरी, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह नंबरदार सुनाम, गुरविंदर सिंह प्रधान धनौला, रवि प्रधान बरनाला, काला प्रधान लहरा, बंटी चीमां, शेरू धूरी, मौजी भवानीगढ़ व अजय प्रधान सुनाम आदि उपस्थित थे।
उधर, संगरूर में शिअद की जिला प्रधान परमजीत कौर विर्क की अगुआई में महिलाओं ढींडसा के समर्थन में घर-घर प्रचार किया। इन्हें स्थानीय श्री महाकाली देवी जी मंदिर के नजदीक से सुखदेव सिंह ढींडसा की पुत्री रमनदीप कौर बराड़ ने रवाना किया।