भ्रष्टाचार व झूठ का बोलबाला
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 02:18 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 02:18 AM (IST)
बरनाला : कई दिनों से मतदान के दिन का इंतजार करते हुए वह दिन भी आया था, जब मैंने सुबह ही खुशी-खुशी अपना पहली बार वोट कांग्रेस पार्टी को डाला था, क्योंकि देश को आजादी दिलाने का दम कांग्रेस भरती थी। उस समय हवा भी कांग्रेस के ही पक्ष में थी। तब पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने थे। तब चुनावों के समय न जोर की आवाज होती थी और न ही किसी नेता पर भद्दी शब्दावली के आरोप-प्रत्यारोप लगते थे। बिल्कुल साफ-सुथरी राजनीति थी और चुनाव भी त्योहार के रूप में शांति से होते थे। अब तो बस प्रत्येक पार्टी में ही भ्रष्टाचार व झूठ का बोलबाला है। अब तो मन ऊब चुका है ऐसी गंदी राजनीति व चुनाव प्रक्रिया से। इसलिए मतदान करने को मन नहीं करता है, फिर भी बस वोट डाल देता हूं।
-समाजसेवक रामेश्वर रामू, उपाध्यक्ष श्री बाला जी ट्रस्ट।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें