लंगर लगा कर लोगों को बताया मकर संक्रांति का महत्व
फोटो 14 एनजीएल 19 जागरण संवाददाता, नंगल शहर के विभिन्न बाजारों में मकर संक्रांति पर कड
फोटो 14 एनजीएल 19
जागरण संवाददाता, नंगल
शहर के विभिन्न बाजारों में मकर संक्रांति पर कड़ाह प्रसाद के लंगर लगाए गए। स्वादिष्ट आहारों तथा खीर के लंगर लगा कर भाईचारे की कामना की गई। श्री ऊषा मंदिर अड्डा मार्केट में भी स्वामी साध्वानंद जी महाराज तथा मंदिर अध्यक्ष जीत राम शर्मा, सुभाष गौतम, अनमोल गुलाटी, सुशील चोपड़ा आदि ने प्रसाद बांट कर संक्रांति पर्व पर लोक कल्याण की कामना करते हुए लोगों को बताया कि संक्रांति का भारतीय संस्कृति में अहम महत्व है। इस बारे में सभी को अवगत होना बेहद जरूरी है। महंत साधवानंद जी ने बताया कि आज ही के दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत करके युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। इस लिए यह दिन बुराइयों और नकारात्मकता को खत्म करने का दिन माना जाता है। सूर्य देव दक्षिण से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं।