गुलाब की ऊंचाई को रिकॉर्ड दिलाने की जिद
अजय अग्निहोत्री, रूपनगर हर शख्स कोई न कोई शौक रखता है। मगर कुछ शख्सियतें अजब जुनून होत
अजय अग्निहोत्री, रूपनगर
हर शख्स कोई न कोई शौक रखता है। मगर कुछ शख्सियतें अजब जुनून होती हैं, जो उम्मीदें दूर तक दिखाई न भी दें, तब भी अपने लक्ष्य के लिए जिद कायम रखती हैं और इसे अपना जुनून बना लेती हैं। ऐसे ही शख्स हैं जिले की सबडिवीजन चमकौर साहिब के गांव भूरड़े के फौजी सुरजीत ¨सह। इस फौजी ने गुलाब की एक किस्म रोज बुश का पौधा खुद पाल कर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये पौधा, जिसकी एक-एक डाल पर 50-50 फूल लगते हैं, 35 फीट ऊंचा है। लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज होने वाले इस पौधे के मालिक फौजी की ख्वाहिश है कि ये पौधा गिनीज बुक आफ वलर्ड रिकार्ड के लिए चुना जाए। मगर अफसोस है कि फौजी सुरजीत ¨सह की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वो इसकी तैयारी के लिए खर्च आने वाली राशि करीब पांच लाख रुपए (4500 पाउंड) खर्च कर सके। फौजी सुरजीत ¨सह के मन में ये कसक है कि किसी सरकार या विभाग ने उसकी मदद करना मुनासिब नहीं समझा। अब वो अपने मन में आशा संजोए बैठा है कि किसी तरह वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास अपनी गुहार लगा सके।
तो देश का ही गौरव बढ़ेगा: फौजी सुरजीत
फौजी सुरजीत ¨सह बताते हैं कि रोज बुश किस्म के कई पौधे वो मनीमाजरा की दुर्गा नर्सरी से साल 2004 में लाए थे। एक पौधे को उन्होंने अपनी औलाद की तरह पाला। विशेष खाद खुद तैयार करके इसे दी। पौधे को पानी देना तो ऐसे था जैसे वो अपने बच्चे की देखभाल करते हों। रात में भी उठ उठकर पौधे की देखरेख की। उन्होंने 2011 में गिनीज बुक आफ वलर्ड रिकार्ड को ई-मेल भेजी थी। दो बार ई-मेल का जवाब आया पर उसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। अंतिम मेल में गिनीज बुक आफ वलर्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि एजूडीकेटर (निर्णायक) को लिया जा सकता है। जिसको एकमुश्त अदायगी 4500 पाउंड की जानी है। फौजी सुरजीत ¨सह ने कहा कि उसके पास इतनी राशि नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार उसका सहयोग कर सकती है। अगर उसका पौधा गिनीज वलर्ड रिकार्ड में दर्ज होता है तो उससे देश का ही गौरव बढ़ेगा।
कौन हैं फौजी सुरजीत ¨सह
फौजी सुरजीत ¨सह 1979 में 21 सिख रेजीमेंट बीकानेर (राजस्थान) में भर्ती हुए थे। स्व.रक्खा ¨सह के घर जन्में फौजी सुरजीत ¨सह बेकपेन की वजह से 1981 में मेडिकल बोर्ड द्वारा फौज से निवृत्त कर दिए गए। इस समय असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं के दफ्तर में कार्यरत हैं।
यूएसए के राबर्ट के नाम था रिकॉर्ड
फौजी सुरजीत ¨सह को जो गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से ई-मेल प्राप्त हुई है, उसमें विशेष उल्लेख है कि रोज बुश किस्म के पौधे का अब तक का (2009) सबसे ऊंचा पौधा यूएसए के मौरीसटाउन (न्यू जर्सी) के रोबर्ट बेनडल के नाम है। रोबर्ट ने तब अपने घर में जो रोज बुश का पौधा लगाया हुआ था, उसकी ऊंचाई 18 फीट 7 इंच (5.66 मीटर) थी।
लिम्का बुक ने 2010 में दिया था नेशनल खिताब
फौजी सुरजीत ¨सह के 35 फीट के रोज बुश के पौधे को लिम्का बुक आफ रिकार्ड ने देश में सबसे ऊंचा रोज बुश का पौधा होने का राष्ट्रीय खिताब 2010 में दिया था। खिताब में पौधे की उपलब्धि के बारे में भी बताया गया था कि पौधे की हरेक डाल पर कम से कम 50 फूल उगते हैं। ये रिकार्ड तब लिम्का बुक के एडिटर विजया घोष द्वारा जारी किया गया था।