ठेका आधारित कर्मचारी 10 को लुधियाना में करेंगे रैली
ठेका कर्मचारी संघर्ष फ्रंट की ओर से 10 दिसंबर को लुधियाना में राज्यस्तरीय रोष रैली की जाएगी। ठेका कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
जेएनएन, श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर)। जल सप्लाई एवं सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने राज्य सरकार पर ठेका आधारित कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। यूनियन नेता कुलदीप सिंह ने कहा कि सारे कर्मचारी लंबे समय से स्थाई किए जाने की मांग के अलावा अन्य मांगें करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने उदासीन रूख अपनाया हुआ है इसको लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारी संघर्ष फ्रंट की ओर से 10 दिसंबर को लुधियाना में राज्यस्तरीय रोष रैली की जा रही है जिसमें सारे ठेका कर्मचारी अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मंजूर नहीं किया तो संघर्ष को उग्र रूप दिया जाएगा।
पढ़ें : सिद्धू अभी नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल, अमृतसर उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे