दूसरे विश्व युद्ध के सैनिक का निधन
फोटो 14 आरपीआर 16 संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी नूरपुरबेदी के गांव बैंस के रहने वाले वि
फोटो 14 आरपीआर 16
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी
नूरपुरबेदी के गांव बैंस के रहने वाले वरियाम ¨सह (104) का निधन होने से क्षेत्र में शोक है। दिवंगत दूसरे विश्व युद्ध में सैनिक रहा था।
इस संबंधी दिवंगत के परिवारिक सदस्य स्वर्ण ¨सह बैंस ने बताया कि वरियाम ¨सह का जन्म 26 जनवरी 1913 को हुआ था, जबकि साल 1941 में वे फौज में भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि वरियाम ¨सह ने दूसरे विश्व युद्ध में भारतीय सैनिक के रूप में ब्रिटिश की ओर से जंग लड़ी थी और साल 1961 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि वरियाम ¨सह कविता लिखने का शौक रखते थे व बोलने के माहिर थे। उन्होंने बताया कि वरियाम के लड़के अमेरिका में रहते हैं, जहां वे अकसर जाया करते थे तथा यहां रहते अकसर गांव में बैठ लोगों को अपनी वीरता के किस्से सुनाया करते थे। उन्होंने कहा कि वरियाम ¨सह की वीरता के किस्सों से प्रभावित होकर गांव के कई व्यक्ति भारतीय सेना में गए, जो अब तक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।