विवाहिता ने बच्चे समेत नहर में लगाई छलांग
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी दहेज के लिए तंग-परेशान किए जाने के कारण एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव सर¨हद
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी
दहेज के लिए तंग-परेशान किए जाने के कारण एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव सर¨हद के निकट से नहर में से बरामद हुआ है। समझा जा रहा है कि परेशान विवाहिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे समेत नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। करीब नौ दिन से लापता महिला की लाश देर सायं भाखड़ा नहर से बरामद हुई है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान के आधार पर सुसराल परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास दर्ज बयानों में मृतक महिला के पिता सु¨रदर ¨सह पुत्र भजन ¨सह वासी ¨सहपुरा पलासी थाना पुलिस स्टेशन नंगल जिला रूपनगर ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की मनप्रीत कौर का विवाह अढाई वर्ष पहले गांव बाड़ियां पुलिस स्टेशन नूरपुरबेदी जिला रूपनगर के गुरबख्श ¨सह पुत्र अवतार ¨सह के साथ नवंबर 2014 में हुआ था। उसने बताया कि विवाह में उसने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था और विवाह के तीन माह बाद ससुराल वालों ने उसकी लड़की को कम दहेज लाने और घरेलू कार्य में रोक-टोक करके परेशान करना शुरू कर दिया। इस संबंधी लड़की ने कई बार बताया था। उसने बताया कि लड़की ने चार अगस्त 2015 को एक लड़के को अपने मायके घर जन्म दिया और उसके बाद ससुराल वाले लड़की को लेने नहीं आए तथा मोटर साइकिल की मांग करने लगे। लेकिन कुछ दिन के बाद नूरपुरबेदी की सामाजिक संस्था की ओर से दोनों पक्षों में समझौता करवाकर लड़की को ससुराल भेज दिया। कुछ दिनों के बाद दामाद गुरबख्श ¨सह, सास संगत कौर, ससुर अवतार ¨सह द्वारा लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया गया। इस संबंधी 19 मार्च 2017 को मनप्रीत कौर ने अपनी छोटी बहन र¨जदर कौर मोबाईल फोन से बताया कि ससुराल परिवार की ओर से फिर परेशान किया जा रहा है। उसने कहा था कि वह जीना नहीं चाहती है। मृतका के पिता ने बताया कि इस घटना संबंधी लड़की के ससुर घर से कुछ दूरी पर गांव समीरोवाल में रहते रिश्तेदार को बताया। जब रिश्तेदारों ने ससुर घर जाकर पूछताछ की तो लड़की के ससुर अवतार ¨सह ने कहा कि उसे कुछ पता नहीं है कि मनप्रीत कहां गई है। इसके बाद उन्होंने लड़की तथा उसके डेढ़ वर्ष के दोहते दीपइंद्र की विभिन्न स्थानों पर तलाश की लेकिन नहीं मिला। नौ दिन बाद लड़की की लाश सर¨हद के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुई है। जबकि दोहते का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।उसने बताया कि ससुराल द्वारा तंग-परेशान करने के कारण ही उसकी लड़की ने नहर में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त की है।
मृतका के डेढ़ वर्ष के लड़के की तलाश जारी थाना प्रभारी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप ¨सह सैनी ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों पर उसके पति गुरबख्श ¨सह, ससुर अवतार ¨सह, सास संगत कौर के विरुद्व मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मृतका के लड़के का कुछ पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश जारी है। बाद दोपहर मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार उसके मायके घर कर दिया गया है।