वरिष्ठ पत्रकार कमल जसवाल नहीं रहे
जागरण संवाददाता, नंगल वरिष्ठ पत्रकार कमल जसवाल का आज मंगलवार दोपहर बाद अचानक निधन हो गया। वे 55 वर
जागरण संवाददाता, नंगल
वरिष्ठ पत्रकार कमल जसवाल का आज मंगलवार दोपहर बाद अचानक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। दोपहर के समय जब वे चंडीगढ़ में रोज की तरह डयूटी के लिए निकल ही रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन की इस खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। नंगल में दशकों तक उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से सराहनीय कार्य किए हैं। परिणामस्वरूप उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति ही कहा जा सकता है। उनके निधन पर शिवालिक प्रेस क्लब नंगल सहित अन्य प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कमल जसवाल का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनके गांव बरमला स्थित अंत्येष्ठि स्थल पर किया जाएगा।
शोक जताया
पत्रकार कमल जसवाल के निधन को लेकर पंजाब सरकार के स्पीकर एवं स्थानीय विधायक राणा केपी सिंह ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। पंजाब राजपूत महासभा के उपप्रधान रण बहादुर सिंह, इंटक नेता सुखदेव सिंह, रहमत अली, व्यापार मंडल मेन मार्केट के अध्यक्ष मृत्यंजे प्रसाद, एडवोकेट अनुज ठाकुर, पार्षद शिवानी ठाकुर, भारत विकास परिषद के सचिव डॉ. अशोक शर्मा, भाजपा के डॉ. परमिंदर शर्मा, चंद्र कुमार बजाज, नवीन पुरी, जरनैल सिंह, पूर्व पार्षद भूपेंद्र भिंदा, रणजीत सिंह लक्की, पार्षद राजेश चौधरी, महेंद्र कौर मट्टू, अशोक राणा, दवेंद्र राणा, युद्धवीर परमार, भूषण भल्ला, प्रमोद पुरी, विनोद पराशर सहित शहर के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।