राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भामसं ने नंगल में लगाए पौधे
जागरण संवाददाता, नंगल भारतीय मजदूर संघ की ओर से देश भर में मनाए जा रहे पर्यावरण दिवस को समर्पित रव
जागरण संवाददाता, नंगल
भारतीय मजदूर संघ की ओर से देश भर में मनाए जा रहे पर्यावरण दिवस को समर्पित रविवार को नंगल में भी पौधरोपण किया गया। भारतीय मजदूर संघ जिला रोपड़ इकाई की ओर सेक्टर एक नया नगंल मे पौधरोपण का उदघाटन करते हुए नगर कौंसिल नंगल के अध्यक्ष अशोक पुरी, संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा तथा प्रांतीय उपप्रधान राजेश पस्सीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ छायादार पौधे लगाते हुए कहा कि देश भर में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान को सफल बनाए जाने की दिशा में भी गंभीरता अपनाई जाएगी ताकि पौधे लगाने के मकसद से सफल बनाया जा सके। इस मकसद से आमजनों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी पैदा की जा रही है। कार्यक्रम में विक्रम ठाकुर, सुभाष पुरी, संजय शर्मा, बख्शीश सिंह, रणजीत राणा, तिलक राज वाली, नेत्र चौधरी, पवन शर्मा, महिन्द्र पाल शर्मा, रमेश बरारी, सुरेंद्र भाटिया, मनजीत सिंह, सुखदेव राणा, धर्म पाल ढंड, कर्ण राणा,योगेश भारद्वाज, मंजुल शर्मा, नंद किशोर जोशी, रमेश कुमार, दविंदर बिष्ट ,मुकेश कुमार, शिवजी सिंह मौजूद थे।