सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल
संवाद सहयोगी, कुराली कुराली-सिसवां मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, ज
By Edited By: Published: Mon, 24 Aug 2015 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 08:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुराली
कुराली-सिसवां मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उनको पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हादसा गांव बड़ौदी के समीप उस समय हुआ, जब सड़क में बनाए डिवाइडर के कट से यू टर्न मार रहे एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे के कारण मोटरसाइकिल पर सवार बलजीत ¨सह पुत्र जिया लाल वासी सियालबा और हरबंस ¨सह पुत्र जोत राम वासी गुन्नोमाजरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें