मोदी और बादल सरकार महिलाओं की इज्जत करें : संधू
संवाद सूत्र, मो¨रडा अपने चुनाव वादों से भागे मोदी सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन के लिए आल इंडिया म
संवाद सूत्र, मो¨रडा
अपने चुनाव वादों से भागे मोदी सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन के लिए आल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रधान शोभा ओझा के नेतृत्व में दिल्ली में महा रोष रैली में पंजाब महिला कांग्रेस प्रधान किट्टू ग्रेवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिला जत्था शामिल हुआ। यह विचार विचार हर¨वदर कौर संधू सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब महिला कांग्रेस ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रमुख नरेन्द्र मोदी विदेशों में सैर करते महिलाओं के साथ ली सैल्फियों से खुशहाली का प्रचार करके महिलाओं के साथ भद्दा मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बादल पंजाब में बेटियों की इज्जतों और लोगों की जान के सौदे 20-20 लाख में करके पंजाब की आत्म सम्मान को दांव पर लगा रहे हैं। जिसका प्रभाव है कि आज महिलाएं अपने घरों में से निकलने से डरती हैं। इस मौके लीना टप्परियां, किरण बाला, सत¨वदर कौर सहित महिला कांग्रेस की वर्कर उपस्थित थे।