ट्रैक्टर ट्राली पलटने से व्यक्ति की मौत
संवाद सूत्र, मो¨रडा : कुराली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग
संवाद सूत्र, मो¨रडा : कुराली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इस संबंधी थाना प्रमुख पल¨वदर ¨सह ने बताया कि सरबजीत ¨सह कांझला अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर 14-15 मजदूरों को जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी सवार थे। वह कुराली से लेंटर डालने के लिए सट¨रग लेने जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली खदानों में जा गिरा, जिस कारण सिद्धू नामक एक मजदूर सहित छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मो¨रडा ले जाया गया। जहां पर गंभीर रूप में घायल होने कारण सिद्धू की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर को चंडीगढ़ 32 सेक्टर स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी महिलाओं और बच्चों के भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।