सदस्यता अभियान के लिए युवाओं में उत्साह : गौरव
जागरण संवाददाता, नंगल : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय उपप्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि भाजयुमो
जागरण संवाददाता, नंगल :
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय उपप्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि भाजयुमो के 18 अप्रैल तक चलने वाले भर्ती अभियान को युवाओं का काफी रिस्पांस मिल रहा है। यहां मेन मार्केट में मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरमनजीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होने आए गौरव शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान में जुटे सभी सदस्यों को यह बताया गया है कि वे सदस्य बनाने के समय युवाओं को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित में काम कर रही भाजपा की नीतियों से जरूर अवगत करवाएं। सार्वजनिक स्थानों पर मीटिंगों के माध्यम से आम लोगों को भी जागरूक करने की दिशा में मोर्चा के वर्कर काम कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रिंस ठेकेदार ने बताया कि नंगल में हुई जिलास्तरीय बैठक में मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। इन सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत कर दिए हैं। बैठक में भाजपा नंगल मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण पुरी, भाजयुमो नंगल के अध्यक्ष राजेश राणा, रोपड़ मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर, गोहलणी मंडल के अध्यक्ष चौधरी मोहन लाल, श्री आनंदपुर साहिब मंडल के प्रधान तारा चंद, नूरपुर मंडल के अध्यक्ष भजन लाल, जिला उपप्रधान शेर सिंह शेरू, डॉ. जीवन कुमार, गौरव कुमार, दीपक, गुरविन्दर सिंह, रणधीर सिंह आदि भी मौजूद थे।