परमजीत चौथी बार बने गुरुद्वारा भातपुर साहिब कमेटी प्रधान
संवाद सूत्र, भनुपली (नंगल) : गुरुद्वारा श्री भातपुर साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव क
संवाद सूत्र, भनुपली (नंगल) : गुरुद्वारा श्री भातपुर साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव कर परमजीत सिंह बैंस को पुन: सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया है। रविवार दोपहर हुए कमेटी चुनाव में सर्वसम्मति से चौथी बार प्रधान बने परमजीत सिंह बैंस ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी जाएंगी। इस अवसर पर दलजीत सिंह भिंडर एसजीपीसी सदस्य, जिला देहाती अकाली दल चेयरमैन मोहन सिंह ढाहे, सुखदेव सिंह खानपुर, किशन सिंह खानपुर, गुरमीत सिंह, महिंद्र सिंह व कुलदीप सिंह थलू, सरवन सिंह व सवरन सिंह सुरेवाल, अनिल गग्ग, दिलवाग सिंह, करनैल सिंह जिंदबड़ी, भजन सिंह जिंदवड़ी, अमर सिंह मांगेवाल, अवतार सिंह, शरणजीत सिंह नंगल, अवतार सिंह बहलू, बचन सिंह ढ़ेर, कैप्टन हरभजन सिंह महैण, हरविंद्र सिंह सरपंच, गुरदेव सिंह, कर्म सिंह बेला, निर्मल सिंह, बलदेव सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।