मजदूर विरोधी काले कानून का होगा विरोध : फेडरेशन
संवाद सहयोगी, रूपनगर :
रूपनगर में शुक्रवार को चंडीगढ़ से संबंधित पंजाब सबोर्डीनेट सर्विस फेडरेशन की अहम बैठक दर्शन सिंह बड़वा तथा मास्टर कृपाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर दोनों वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो निजी व सरकारी जायदाद को नुकसान पहुंचाने के लिए काला कानून बिल 2014 बनाया है वह कर्मचारी व मजदूर विरोधी कानून है। उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बना कर कर्मियों व मजदूरों से अपने हक की आवाज उठाने का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस धक्केशाही का विरोध करने के लिए जिला स्तर पर की गई रैलियों के बाद अब आर-पार की लड़ाई के लिए 29 सितंबर को अमृतसर में, 30 सितंबर को जालंधर में तथा एक अक्टूबर को बरनाला में बड़े स्तर पर रोष रैलियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन रैलियों में मजदूर व कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली रैली में आनंदपुर साहिब सहित नूरपुर बेदी, नंगल तथा रूपनगर के सभी कर्मचारी व मजदूर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष रूप से वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिले भर के कर्मियों सहिज मजदूरों से अपील की कि इन रैलियों में बिना किसी भय अपने हक की प्राप्ति के लिए शामिल हो। इस बैठक में आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित महासचिव हरजाप सिंह, करम सिंह नूरपुर बेदी, संजीव कुमार, भुपिंदर कुमार नंगल, देव राज, हरबंस सिंह बैंस रूपनगर, गुरनाम सिंह, जीटीयू के गुरनैब सिंह जेतेवाल, वर्कशाप यूनियन के जिलाध्यक्ष महिंदर सिंह, शिव कुमार, सेहत विभाग के बलजीत सिंह खालसा तथा वेद प्रकाश शर्मा आदि मुख्य वक्ता थे। बैठक में सतपाल के अलावा गंगा प्रसाद, रणजीत सिंह, जगतार सिंह मूसापुर, जरनैल सिंह कीरतपुर साहिब, दविंदर सिंह चनौली, गुरप्रीत सिंह हैपी, जगतार सिंह खमेड़ा, पहु लाल तथा गुरचरण सिंह आदि भी शामिल थे।