विश्व खुराक दिवस मनाया
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब
सरकारी अस्तपाल में डॉ. मनमोहन सिंह साहनी के नेतृत्व में विश्व खुराक सप्ताह मनाया गया। इसमें एसएमओ ने गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली महिलाओं को बच्चों के खुराक संबंधी जागरूक किया। उन्होंने संतुलित भोजन करने, हरी पत्तेदार सब्जियों आदि खाने के लिए प्रेरित किया। गर्भवती को आम महिलाओं की तुलना में खुराक अधिक खाने की जरूरत पर जोर दिया। गुरदीप सिंह बीईई ने कहा नवजात बच्चे को जन्म से आधे घटों में मां का दूध पिलाना शुरू कर देना चाहिए व कम से कम छह महीने तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। छह महीने बाद केला,दालें, खिचड़ी आदि देनी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही उम्र 10 से 19 साल के बीच भी संतुलित भोजन खाना चाहिए। इस दौरान सरकार द्वारा दी जाती सेहत स्कीमों के बारे भी जानकारी दी गई। इस मौके पर गुरबचन सिंह, नागर सिंह, भूपिंदर कौर, सतनाम कौर एएनएम, राजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।