दर्शन सिंह फिर बने भाई मंझ जी सेवादल के अध्यक्ष
By Edited By: Published: Wed, 13 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2014 01:02 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रूपनगर
रूपनगर की समाज सेवी संस्था भाई मंझ जी सेवा दल का वार्षिक चुनाव आज यहां सर्वसम्मति के साथ हुआ। इस बारे जानकारी देते संस्था के सेवादार भाई अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी मेंबरों ने दर्शन सिंह की लगन को देखते हुए उन्हें दोबारा संस्था का अध्यक्ष चुन लिया है। उन्होंने बताया कि कमेटी के अन्य मेंबर भी पहले की भांति अपने दायित्व पर बने रहेंगे। इस मौके बोलते भाई दर्शन सिंह ने कहा कि संस्था क्षेत्र में धार्मिक व समाज सेवा कार्यो नें निष्काम सेवा निभाती आ रही है। उन्होंने सेवा के इस महान कार्य में शहर वासियों व विभिन्न संस्थाओं से मिल रहे सहयोग के लिए शहर वासियों का आभार व्यक्त किया व उम्मीद जताई कि भविष्य में भी समाज सेवा इसी प्रकार जारी रखी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें