भामसं जिला अध्यक्ष को मातृ शोक
By Edited By: Published: Thu, 10 Jan 2013 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2013 04:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नंगल
भारतीय मजदूर संघ के जिला रूपनगर इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा के पूज्य माता जी कमलेश कांता (70) का वीरवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे नंगल डैम अंत्येष्टि स्थल पर किया जाएगा। निधन पर भाजपा नेता चंद्र कुमार बजाज, प्रेम कपूर, कृष्ण वर्मा, सुखदेव परमार, प्रवीन द्विवेदी, बीबीएमबी कर्मचारी संघ के नेताओं दीवान चंद शर्मा, अजय शर्मा, मनोहर लाल, तिलक राज बाली, नरेंद्र प्रभाकर, राजेश पस्सीवाल, नरेश रैड, जगमोहन शर्मा, आर्य समाज नंगल के अध्यक्ष विक्रम महाजन, भाजपा महिला मोर्चा की शीला ठाकुर व शीला बाली आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें