रेलवे पुलिस को मिला महिला का शव
संस, राजपुरा (राजपुरा) रेलवे पुलिस को सर¨हद रेलवे लाइन से एक अज्ञात महिला का शव मिला ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 05:24 PM (IST)
संस, राजपुरा (राजपुरा)
रेलवे पुलिस को सर¨हद रेलवे लाइन से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने महिला की पहचान न होने के चलते शव कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली की सर¨हद रेलवे लाइन गांव पतारसी के नजदीक करीब 55 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर जांच की तो मृतका के पास से कोई भी पहचान की वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने आशंका जताई किमहिला की किसी चलती ट्रेन से गिरने से मौत हुई लगती है। पहरावे से वह प्रवासी प्रतीत होती है जिसकी पहचान नहीं हो सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें