Move to Jagran APP

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, पंजाब भाजपा अध्यक्ष का घर घेरा

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब में किसान सड़क पर उतर आए हैं। किसानों ने पठानकोट में पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का घर घेरा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 11:20 AM (IST)
कृषि अध्यादेशों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, पंजाब भाजपा अध्यक्ष का घर घेरा
कृषि अध्यादेशों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, पंजाब भाजपा अध्यक्ष का घर घेरा

जेएनएन, पठानकोट। केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के विरोध में पंजाब के किसानों ने भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के घर का घेराव किया। बेशक कोरोना के कारण प्रदर्शन पर पाबंदी है, लेकिन इसके बावजूद माझा किसान संघर्ष कमेटी और लोक इंसाफ वेलफेयर सोसायटी पंजाब की अगुआई में विभिन्न जिलों से करीब 400 किसान पठानकोट पहुंच गए।

loksabha election banner

पुलिस व प्रशासन ने किसानों को रोकने की कोशिश की फिर भी रविवार को 70 से 80 किसान भाजपा प्रदेश प्रधान के घर तक पहुंच गए और घेराव की कोशिश की। यहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने जत्थेबंदियों के 10 नेताओं के साथ अश्विनी शर्मा के साथ बैठक करवाई। अश्विनी शर्मा ने मांग पत्र लेने के बाद किसान जत्थेबंदियों को उनकी समस्या केंद्र सरकार के सामने रखने का भरोसा दिया है।

माझा किसान संघर्ष कमेटी के किसान नेता कंवलजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों ने किसानों को भारी नुकसान होगा। मंडियां खत्म हो जाएंगी। 23 फसलों से समर्थन मूल्य भी हटा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को देश भर में इन कानूनों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा।

किसानों के कंधों का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस : अश्वनी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि अध्यादेश को लेकर किसानों के मन में जो भ्रम है उसे दूर किया जाएगा। केंद्र सरकार की किसान फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, नीम कोटेड यूरिया जैसी नीतियों से किसानों की आमदन दोगुना करने के लिए अग्रसर है। कांग्रेस सरकार किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रही है लेकिन खुद चार साल में अपना कोई वादा पूरा नहीं कर पाई है।

कोरोना से बचाव के नियम तार-तार, पुलिस रही बेबस

प्रदेश सरकार ने कोरोना से बचने के लिए प्रदर्शनों पर पाबंदी लगाई है इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान पठानकोट पहुंच गए। शारीरिक दूरी नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। यह सब पुलिस के सामने हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएसपी सिटी राजिंदर मिन्हास का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं। जो लोग कोरोना के नियमों की अवहेलना करते पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.